CG CAF Recruitment 2026-27 छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा 2026-27 की भर्ती परीक्षाओं के लिए एक विस्तृत टेंडर (Tender) जारी किया गया है।
इस टेंडर के अनुसार, विभाग 1816 विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है, जिसमें लगभग 2 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही हम 2023 में जारी आरक्षक (बैंड) के नोटिफिकेशन के नियमों को भी समझेंगे, क्योंकि चयन प्रक्रिया और अर्हताएं उसी के आधार पर निर्धारित होती हैं।
CG CAF क्या है?
CG CAF Recruitment 2026-27 छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (Chhattisgarh Armed Force – CAF) छत्तीसगढ़ पुलिस का एक विशेष बल है, जिसका उपयोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा, चुनाव ड्यूटी, दंगा नियंत्रण तथा अन्य विशेष अभियानों में किया जाता है। CAF में नियुक्त अभ्यर्थियों को आवश्यकता के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों और बटालियनों में पदस्थ किया जा सकता है। यह राज्य पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Department Information
| विभाग का नाम | पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ |
| बल का नाम | छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (Chhattisgarh Armed Force – CAF) |
| मुख्यालय | सेक्टर-19, नवा रायपुर, अटल नगर 492002 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.cgpolice.gov.in |
| Watsapp Channel | Follow |
CG CAF Recruitment 2026-27
Table of Contents
Overview || CG CAF Recruitment 2026-27
Latest Update (अंतिम अपडेट): यह लेख 2026-27 के उपलब्ध आधिकारिक टेंडर दस्तावेज़ एवं 2023 भर्ती नियमों के आधार पर तैयार किया गया है। विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने पर यह लेख अपडेट किया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती | CG CAF Recruitment 2026-27 |
| विभाग | Chhattisgarh Police |
| कुल प्रस्तावित पद | 1816 (टेंडर दस्तावेज़ के अनुसार) |
| चयन प्रक्रिया | PST, PET, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन |
| CG GOVT JOB UPDATE | Check Now |
Key Features of the Recruitment
CG CAF Recruitment 2026-27 इस बार की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से हाई-टेक और पारदर्शी होने वाली है। 2026 के टेंडर दस्तावेज़ के अनुसार, चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा:
- सिंगल सॉल्यूशन प्रोवाइडर: पूरी भर्ती प्रक्रिया (आवेदन से लेकर रिजल्ट तक) एक ही एजेंसी द्वारा पूरी की जाएगी।
- डिजिटल नापजोख: शारीरिक मापजोख (PST) में ऊंचाई और सीने का नाप अब कंप्यूटर इंटरफेस वाली डिजिटल मशीनों से होगा।
- RFID चिप वाली दौड़: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में समय मापने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल होगा।
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए लाइव फोटो कैप्चर, फिंगरप्रिंट और आइरिस (आंखों की पुतली) स्कैन का उपयोग किया जाएगा।
- OMR परीक्षा: लिखित परीक्षा OMR शीट पर होगी, जिसकी जांच ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (OCR) तकनीक से की जाएगी।
Notification Analysis | CG CAF Recruitment 2026-27
हमारे पास दो मुख्य दस्तावेज़ हैं। पहला, 2023 का आरक्षक (बैंड) नोटिफिकेशन, जो चयन के कड़े नियमों, आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट के अंकों का पूरा खाका देता है। दूसरा, 2026-27 का रिक्रूटमेंट टेंडर, जो यह बताता है कि आगामी भर्ती में 1816 पदों पर किन आधुनिक तकनीकों से परीक्षा ली जाएगी। इन दोनों का सम्मिलित विश्लेषण यह स्पष्ट करता है कि पुलिस विभाग अब शारीरिक क्षमता के साथ-साथ भर्ती में 100% तकनीकी पारदर्शिता चाहता है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates
CG CAF Recruitment 2026-27 आरक्षक (बैंड) भर्ती 2023 के अनुसार:
| ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि | 20/10/2023 (शुक्रवार) |
| ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि | 30/11/2023 (गुरुवार) रात्रि 11.59 तक |
CAF रिक्रूटमेंट टेंडर 2026-27 के अनुसार:
| प्री-बिड कॉन्फ्रेंस (Pre-Bid Conference) | 10-04-2026 सुबह 11:30 बजे |
| टेंडर फॉर्म प्राप्ति की अंतिम तिथि | 30/04/2026 दोपहर 15:00 बजे तक |
| टेक्निकल बिड खुलने की तिथि | 30/04/2026 शाम 16:00 बजे (नोट: 2026 की भर्ती के लिए छात्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई हैं।) |
Vacancy Details | CG CAF Recruitment 2026-27
टेंडर 2026-27 के अनुसार प्रस्तावित पद (कुल 1816 पद): टेंडर दस्तावेज़ के अनुसार, आगामी भर्ती में निम्नलिखित पद शामिल होंगे:
| कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी – GD) |
| कांस्टेबल (ट्रेड्समैन, आर्म्स, एमटी) |
| कांस्टेबल (बैंड, डॉग स्क्वायड, हॉर्स राइडर, ओस्टलर) |
| हेड कांस्टेबल (नर्सिंग) |
| असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (नर्सिंग) |
| मेल नर्स, फीमेल नर्स | लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट |
| नर्सिंग असिस्टेंट, कम्पाउंडर, ड्रेसर |
1816 पदों का विश्लेषण
वर्ष 2026-27 के टेंडर दस्तावेज़ में कांस्टेबल (GD), ट्रेड्समैन, बैंड, डॉग स्क्वायड, हॉर्स राइडर, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, कम्पाउंडर तथा अन्य तकनीकी पदों सहित कुल 1816 पदों का उल्लेख किया गया है। हालांकि प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग रिक्तियों का विस्तृत वर्गीकरण, आरक्षण तथा आवेदन संबंधी नियम विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही उपलब्ध होंगे।
2023 नोटिफिकेशन के अनुसार (आरक्षक बैंड के लिए): 2023 में आरक्षक (बैंड) के लिए कुल 03 तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
Category Wise Vacancy (श्रेणीवार रिक्तियां – 2023 के आधार पर)
CG CAF Recruitment 2026-27 2023 के आरक्षक (बैंड) विज्ञापन के अनुसार पदों का वर्गीकरण इस प्रकार था:
| अनारक्षित (UR) | 01 पद |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 पद |
| कुल योग | 03 पद (नोट): भूतपूर्व सैनिकों के लिए 10% और नगर सैनिकों के लिए 25% आरक्षण का प्रावधान नियमों के अनुसार लागू होता है।) |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 01 पद |
Eligibility (पात्रता शर्तें)
CG CAF Recruitment 2026-27 किसी भी सरकारी नौकरी में आवेदन करने से पहले पात्रता जानना सबसे ज़रूरी है। 2023 के विज्ञापन के अनुसार:
- आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिले का वास्तविक/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक का ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिले के रोजगार कार्यालय में जीवित (Active) पंजीयन होना आवश्यक है।
- आरक्षक (बैंड) के पद पर सीधी भर्ती के लिए केवल पुरुष आवेदक ही पात्र हैं।
- अभ्यर्थी का आचरण और पिछला पुलिस रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
CG CAF Recruitment 2026-27 आरक्षक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता को अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित किया गया है:
- सामान्य, एससी, ओबीसी के लिए: 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए: एसटी वर्ग के अभ्यर्थी यदि केवल 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं, तो भी वे पात्र माने जाएंगे।
- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल पीड़ित परिवार तथा राहत शिविरों में निवासरत परिवारों के अभ्यर्थी यदि 5वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं, तो भी वे पात्र होंगे।
विशेष योग्यता (बैंड पद के लिए): अभ्यर्थी को म्यूज़िक नोटेशन (Music Notation) के आधार पर वाद्य यंत्र बजाना आना चाहिए।
समूह-4 (वर्दीधारी सेवाएं) और CG CAF Recruitment 2026: क्या बदल सकता है?
छत्तीसगढ़ में भर्ती व्यवस्था में हुए हालिया बदलावों के बीच CG CAF Recruitment 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के मन में कई सवाल हैं। 2026 के आधिकारिक टेंडर में यह उल्लेख है कि आवश्यकता पड़ने पर भर्ती प्रक्रिया का कुछ भाग CG Vyapam/CGSSB अथवा राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जा सकता है। वहीं, 2023 के आधिकारिक पुलिस भर्ती विज्ञापन के अनुसार आरक्षक (CAF) पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता उस समय लागू भर्ती नियमों के अनुसार थी।
सोशल मीडिया और विभिन्न स्रोतों में समूह-4 (वर्दीधारी सेवाएं) तथा शैक्षणिक योग्यता में संभावित बदलावों की चर्चा हो रही है। हालांकि, वर्तमान उपलब्ध टेंडर और 2023 की आधिकारिक अधिसूचना में इन प्रस्तावित परिवर्तनों की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम निर्णय केवल विस्तृत आधिकारिक भर्ती विज्ञापन और संबंधित सरकारी आदेश जारी होने के बाद ही लें।
Age Limit (आयु सीमा)
CG CAF Recruitment 2026-27 आयु की गणना एक निश्चित कट-ऑफ डेट से की जाती है। 2023 भर्ती के अनुसार कट-ऑफ डेट 01-01-2023 थी:
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। |
| अधिकतम आयु | 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
आयु सीमा में छूट
CG CAF Recruitment 2026-27 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयु सीमा में विभिन्न वर्गों को भारी छूट प्रदान की जाती है:
- 1. आरक्षित वर्ग: एससी, एसटी और ओबीसी (गैर क्रीमीलेयर) को आयु में अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- 2. शासकीय कर्मचारी: छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को 36 वर्ष की आयु तक आवेदन करने की छूट है।
- 3. अस्थायी कर्मचारी: जो अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें सेवा अवधि के बराबर छूट मिलेगी (अधिकतम 3 वर्ष)। छंटनी किए गए कर्मचारियों को अधिकतम 7 वर्ष की छूट मिल सकती है (अधिकतम आयु 36 वर्ष से अधिक न हो)।
- 4. भूतपूर्व सैनिक: अपनी आयु में से सेना की सेवा अवधि कम करने पर जो आयु निकले, वह उच्चतर आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 5. विवाह प्रोत्साहन: अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कृत दंपत्तियों के सवर्ण पति को 5 वर्ष की छूट।
- 6. पुरस्कार विजेता: शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार, गुण्डाधुर सम्मान आदि प्राप्त युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
- 7. नगर सैनिक: स्वयंसेवी नगर सैनिकों को उनकी सेवा अवधि के बराबर (अधिकतम 8 वर्ष तक) आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Salary & Pay Level
CG CAF Recruitment 2026-27 आरक्षक (बैंड) पद के लिए वेतनमान बहुत ही आकर्षक है।
| वेतन मैट्रिक्स लेवल | लेवल-4 (Level-4) |
| प्रारंभिक मूल वेतन | रु. 19,500/- प्रति माह |
| भत्ते | शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते अलग से दिए जाएंगे। |
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
CG CAF Recruitment 2026-27 चयन प्रक्रिया को कई कड़े चरणों में बांटा गया है ताकि केवल योग्य उम्मीदवार ही पुलिस बल का हिस्सा बन सकें:
- चरण 1 – दस्तावेज़ जांच (Document Verification): सबसे पहले अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन और मूल दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी।
- चरण 2 – शारीरिक नापजोख (PST): दस्तावेजों में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने की माप डिजिटल मशीनों द्वारा की जाएगी।
- चरण 3 – शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): पीएसटी पास करने वालों का 100 अंकों का फिजिकल टेस्ट (PET) होगा, जिसमें RFID चिप से दौड़ नापी जाएगी।
- चरण 4 – ट्रेड टेस्ट: जिस ट्रेड (जैसे बैंड) के लिए आवेदन किया है, उसका 100 अंकों का टेस्ट होगा।
- चरण 5 – 15 किलोमीटर पैदल चाल/दौड़: मेरिट के आधार पर 5 गुना अभ्यर्थियों को 2 घंटे में 15 किमी की दौड़/चाल पूरी करनी होगी। (यह केवल क्वालीफाइंग है)।
- चरण 6 – लिखित परीक्षा: ओएमआर (OMR) आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- चरण 7 – बोनस अंक और मेरिट: अंत में सभी अंकों और बोनस अंकों को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
Physical Standard Test – PST
CG CAF Recruitment 2026-27 यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है। 2023 नियमों के अनुसार पुरुषों के लिए मापदंड इस प्रकार हैं:
| क्रमांक | वर्ग (Category) | न्यूनतम ऊंचाई (से.मी.) | सीना बिना फुलाए (से.मी.) | सीना फुलाकर (से.मी.) |
| 01 | सामान्य, SC एवं OBC | 168 | 81 | 86 |
| 02 | मराठा, अ.जा. | 165 | 79 | 84 |
| 03 | एसटी (ST) – सामान्य | 158 | 76 | 81 |
| 04 | बस्तर एवं सरगुजा संभाग के ST | 153 | 79 | 84 |
महत्वपूर्ण नियम
- अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए और फुलाने के बाद कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना 100% अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
- टेंडर 2026 के अनुसार, ट्रेड्समैन और नर्सिंग स्टाफ के लिए दौड़ नहीं होगी, केवल ऊंचाई/सीना नापा जाएगा। वहीं मेडिकल स्टाफ (नर्स, फार्मासिस्ट) के लिए न तो ऊंचाई नापी जाएगी और न ही दौड़ होगी।
1. 100 मीटर दौड़ (अधिकतम 16 अंक)
- 14 सेकंड = 16 अंक
- 15 सेकंड = 12 अंक
- 16 सेकंड = 08 अंक
- 17 सेकंड = 04 अंक
- 18 सेकंड = 00 अंक
2. 1500 मीटर दौड़ (अधिकतम 16 अंक)
- 05 मिनट 30 सेकंड या कम = 16 अंक
- 05 मिनट 45 सेकंड = 12 अंक
- 06 मिनट = 08 अंक
- 06 मिनट 15 सेकंड = 04 अंक
- 06 मिनट 30 सेकंड = 00 अंक
3. लम्बी कूद (अधिकतम 16 अंक)
- 16 फीट = 16 अंक
- 15 फीट = 12 अंक
- 14 फीट = 08 अंक
- 13 फीट = 04 अंक
- 12 फीट = 00 अंक
4. ऊंची कूद (अधिकतम 16 अंक)
- 04 फीट = 16 अंक
- 03 फीट 11 इंच = 12 अंक
- 03 फीट 10 इंच = 08 अंक
- 03 फीट 09 इंच = 04 अंक
- 03 फीट 08 इंच = 00 अंक
5. गोला फेंक – 16 पाउंड वजन (अधिकतम 16 अंक)
- 20 फीट = 16 अंक
- 19 फीट 06 इंच = 12 अंक
- 19 फीट = 08 अंक
- 18 फीट 06 इंच = 04 अंक
- 18 फीट = 00 अंक
6. पीठ पर 25 कि.ग्रा. वजन रखकर 100 मीटर दौड़ (अधिकतम 20 अंक)
- 22 सेकंड = 20 अंक
- 24 सेकंड = 15 अंक
- 26 सेकंड = 10 अंक
- 28 सेकंड = 05 अंक
- 28 सेकंड से अधिक = 00 अंक
नोट: इस 100 अंकों की परीक्षा में सामान्य वर्ग को न्यूनतम 60% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है
किन पदों पर दौड़ होगी और किन पर नहीं?
| पद | PET |
| Constable GD | ✔ |
| Constable Band | ✔ |
| Tradesman | ✘ (टेंडर के अनुसार) |
| Nurse | ✘ |
| Pharmacist | ✘ |
| Lab Technician | ✘ |
Exam Pattern (परीक्षा पैटर्न)
CG CAF Recruitment 2026-27 टेंडर 2026-27 के दस्तावेज़ में स्पष्ट किया गया है कि लिखित परीक्षा ओएमआर (OMR – Optical Mark Recognition) उत्तर पुस्तिकाओं पर आधारित होगी। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगी।
लिखित परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
उपलब्ध टेंडर दस्तावेज़ के अनुसार लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी तथा परीक्षा प्रक्रिया में बायोमेट्रिक सत्यापन, लाइव फोटो कैप्चर और CCTV निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू रहेंगी।प्रश्नों की संख्या, विषयवार अंक, परीक्षा अवधि तथा विस्तृत सिलेबस अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। जैसे ही विस्तृत अधिसूचना प्रकाशित होगी, यह लेख अपडेट किया जाएगा।
Application Fee
CG CAF Recruitment 2026-27 2023 की भर्ती अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया था:
| अनारक्षित (UR) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | रु. 200/- |
| अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) | रु. 125/- |
Payment Mode (भुगतान का प्रकार) ऑनलाइन आवेदन के दौरान शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि) से किया जाना होता है।
आवश्यक दस्तावेज़
CG CAF Recruitment 2026-27 दस्तावेज़ सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मूल दस्तावेज़ और उनकी स्व-प्रमाणित प्रतियां तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी:
| ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन पत्र की प्रति। |
| शैक्षणिक योग्यता (10वीं/8वीं/5वीं) संबंधी प्रमाण पत्र। |
| सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र। |
| आयु/जन्म तिथि प्रमाणित करने हेतु 10वीं की अंकसूची (जहाँ लागू हो)। |
| रोजगार कार्यालय का जीवित (Active) पंजीयन प्रमाण पत्र। |
| सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण का लाभ लेने हेतु)। |
| शासकीय कर्मचारियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC)। |
| एनसीसी (NCC) ‘सी’ सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय खेलकूद प्रमाणपत्र (बोनस अंकों के लिए)। |
| ट्रेड/बैंड पदों के लिए म्यूज़िक नोटेशन या वाद्य यंत्र बजाने का प्रमाण पत्र। |
Online Form भरने की पूरी प्रक्रिया (Step by Step Guide)
CG CAF Recruitment 2026-27 ऑनलाइन आवेदन केवल पुलिस विभाग की वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे:
- Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर जाएं।
- Step 2: ‘Recruitment’ या ‘Notice Board’ सेक्शन में जाएं।
- Step 3: भर्ती से संबंधित ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें!
- Step 4: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और रोजगार पंजीयन का विवरण दर्ज करें।
- Step 5: 2026 के टेंडर के अनुसार, वेबकैम से अपनी लाइव फोटो (Live Photo) कैप्चर करें।
- Step 6: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- Step 7: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- Step 8: फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CG CAF Recruitment 2026-27 आवेदन करते समय होने वाली गलतियाँ
- रोजगार पंजीयन: सबसे बड़ी गलती यह होती है कि युवा एक्सपायर हो चुका रोजगार पंजीयन नंबर डाल देते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि तक यह जीवित होना चाहिए।
- मैनुअल आवेदन: कुछ अभ्यर्थी पोस्ट ऑफिस द्वारा फॉर्म भेजते हैं। अधिसूचना स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार का मैनुअल या डाक द्वारा भेजा गया फॉर्म स्वीकार नहीं होगा।
- सीधी भर्ती का नियम: आरक्षक (बैंड) और जीडी के कुछ पदों पर केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं, महिला अभ्यर्थी इन विशिष्ट पदों पर फॉर्म भरेंगी तो रिजेक्ट हो जाएगा।
Important Guidelines
CG CAF Recruitment 2026-27 टेंडर और नोटिफिकेशन में सख्त हिदायत दी गई है:
- मेडिकल फिटनेस: अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से दिव्यांग नहीं होना चाहिए। घुटने टकराना (Knock Knee), सपाट पैर (Flat foot), भेंगापन या कलर ब्लाइंडनेस वाले अभ्यर्थी अयोग्य होंगे।
- दृष्टि: आंखों की दृष्टि बिना चश्मे के एक आंख 6/9 और दूसरी आंख 6/12 होनी चाहिए।
- विवाह नियम: जिस पुरुष की एक से अधिक जीवित पत्नियां हों, या जिसने न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो, वह पात्र नहीं होगा।
किन अभ्यर्थियों को आवेदन करना चाहिए?
- जो युवा 100 अंकों के कठिन फिजिकल टेस्ट (दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक) की लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं।
- जिनके पास नर्सिंग या फार्मेसी की डिग्री है (उन्हें दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी)।
- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 5वीं पास युवा, जिन्हें सरकार ने विशेष छूट दी है।
किन्हें आवेदन नहीं करना चाहिए?
- जिनकी ऊंचाई निर्धारित मापदंड (जैसे सामान्य वर्ग के लिए 168 सेमी) से एक इंच भी कम है, क्योंकि डिजिटल मशीनें कोई छूट नहीं देंगी।
- जो अपना सीना कम से कम 5 सेंटीमीटर तक नहीं फुला सकते।
- जिन पर कोई आपराधिक मुकदमा (Criminal case) चल रहा है, क्योंकि चरित्र सत्यापन में वे बाहर हो जाएंगे।
Preparation Strategy CG CAF Recruitment 2026-27
चूंकि फिजिकल टेस्ट 100 अंकों का है, इसलिए आपको अभी से मैदान में पसीना बहाना होगा।
- स्टैमिना बढ़ाएं: 1500 मीटर की दौड़ के लिए रोज़ाना सुबह प्रैक्टिस करें।
- वजन के साथ दौड़: 25 किलो वजन (रेत की बोरी) पीठ पर रखकर 100 मीटर भागने का अभ्यास करें, क्योंकि यह 20 अंकों का सबसे बड़ा इवेंट है।
- सीना फुलाना: रोज़ाना पुश-अप्स करें और सांस रोककर छाती को 5 सेमी तक फुलाने का अभ्यास शीशे के सामने करें।
बोनस अंक (Bonus Marks)
CG CAF Recruitment 2026-27 यदि आप स्मार्ट हैं तो आप 10 बोनस अंक प्राप्त कर सकते हैं:
- 1. राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता को 5 अंक मिलेंगे।
- 2. एन.सी.सी. (NCC) के ‘सी’ (C) प्रमाण पत्र धारक को 5 अंक मिलेंगे। (नोट: आवेदन पत्र भरते समय इनका स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है।)
Official Important Links
छत्तीसगढ़ पुलिस आधिकारिक वेबसाइट: www.cgpolice.gov.in
CG CAF Recruitment 2026-27 Important Dates (भर्ती कब होगी?)
महत्वपूर्ण अपडेट: छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CG CAF) भर्ती 2026-27 के लिए 1816 पदों से संबंधित भर्ती प्रक्रिया हेतु टेंडर जारी किया जा चुका है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भर्ती की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
हालांकि, अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि, विस्तृत विज्ञापन (Detailed Notification) तथा परीक्षा कार्यक्रम अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं।
यदि भविष्य में भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) के माध्यम से आयोजित की जाती है, तो उसकी सूचना आधिकारिक नोटिफिकेशन या वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में प्रकाशित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहना चाहिए।
Frequently Asked Questions
प्रश्न 1. CG CAF Recruitment 2026-27 CG CAF भर्ती 2026-27 के टेंडर में कितने पदों का उल्लेख है? उत्तर. टेंडर के अनुसार कुल 1816 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है।
प्रश्न 2. इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं? उत्तर. इसमें कांस्टेबल (जीडी, ट्रेड्समैन, बैंड), हेड कांस्टेबल (नर्सिंग), लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, मेल/फीमेल नर्स आदि पद शामिल हैं।
प्रश्न 3. क्या CG CAF Recruitment 2026-27 भर्ती में महिलाओं के लिए पद हैं? उत्तर. हाँ, फीमेल नर्स के पद और कांस्टेबल जीडी (जिसमें महिलाओं की दौड़ का उल्लेख है) महिलाओं के लिए उपलब्ध रहेंगे।
प्रश्न 5. आयु सीमा क्या रखी गई है? उत्तर. न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष, साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है।
प्रश्न 6. क्या रोजगार कार्यालय का पंजीयन अनिवार्य है? उत्तर. हाँ, आवेदन की अंतिम तिथि तक जीवित पंजीयन होना 100% अनिवार्य है।
प्रश्न 8. सीना फुलाने का क्या नियम है? उत्तर. सीना बिना फुलाए और फुलाने के बाद कम से कम 5 सेंटीमीटर का अंतर होना अनिवार्य है।
प्रश्न 9. CG CAF Recruitment 2026-27 क्या मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के लिए दौड़ होगी? उत्तर. नहीं, टेंडर के अनुसार मेडिकल स्टाफ (नर्स, फार्मासिस्ट आदि) के लिए कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) या दौड़ नहीं होगी।
प्रश्न 10. दौड़ में समय कैसे नापा जाएगा? उत्तर. पैरों में RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप बांधकर समय डिजिटल रूप से नापा जाएगा।
CG CAF Recruitment 2026-27 2023 के आरक्षक (बैंड) भर्ती नियमों से यह स्पष्ट होता है कि शारीरिक मानक, मेडिकल फिटनेस और फिजिकल दक्षता परीक्षा चयन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण भाग हैं। वहीं 2026-27 के टेंडर दस्तावेज़ से संकेत मिलता है कि आगामी भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और तकनीक आधारित बनाया जा रहा है।
यदि आप CG CAF Recruitment 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से शारीरिक दक्षता परीक्षा, आवश्यक दस्तावेज़, रोजगार पंजीयन तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र तैयार रखें। आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य नई जानकारी इस लेख में अपडेट कर दी जाएगी।
विशेष रूप से उन युवाओं के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है जो मेडिकल या ट्रेड फील्ड से जुड़े हैं, क्योंकि उन्हें दौड़ (PET) से बड़ी राहत दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर नजर बनाए रखें, क्योंकि बहुत जल्द ही इसका विस्तृत विज्ञापन जारी होने की पूरी संभावना है। आपकी तैयारी ही आपकी सफलता की इकलौती कुंजी है! शुभकामनाएं!
"विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने पर आवेदन तिथि, पदवार रिक्तियां, परीक्षा कार्यक्रम तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर ही आवेदन करें।"
महत्वपूर्ण Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेज़ों के विश्लेषण पर आधारित है। अंतिम निर्णय केवल विभाग द्वारा जारी नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होगा।